ISRO ने पूरी की NVS-03 की अंतिम ऑर्बिट रेजिंग, NavIC सैटेलाइट नेटवर्क को मिली ताकत
इसरो ने अपने नेविगेशन उपग्रह NVS-03 को जियोसिंक्रोनस कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर लिया है। यह उपलब्धि भारत के स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम नाविक की पूर्ण क्षमताओं को बहाल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्वदेशी परमाणु घड़ी से लैस यह उपग्रह स्मार्टफोन, परिवहन और रणनीतिक उपयोग के लिए स्वतंत्र एवं सटीक पोजिशनिंग सेवाएं सुनिश्चित करेगा।



























































