अग्निवीरों के लिए गुड न्यूज, अब 6 साल की होगी नौकरी! CDS जल्द कर सकते हैं बड़ी घोषणा
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जल्द ही अग्निवीरों के लिए दो साल के सेवा विस्तार की घोषणा करेंगे। हालांकि, सेवा जारी रखने का फैसला पूरी तरह संबंधित अग्निवीर पर निर्भर करेगा। यह घोषणा ऐसे समय में की जा रही है, जब पहले बैच के 18,300 से अधिक अग्निवीरों को चार साल बाद कार्यमुक्त किया जाना था।



























































