मैं मैदान में होता तो बड़े अंतर से जीतते, मिड टर्म चुनाव में पिछड़कर बोले ट्रंप
अमेरिकी मिड-टर्म चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी मजबूत नजर आ रही है, जिससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सबसे बड़ा झटका ओहायो में लगा, जहां ट्रंप समर्थित उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को डेमोक्रेट एमी एक्टन ने हरा दिया। इसके साथ ही, डेमोक्रेट्स सीनेट में भी बहुमत के बेहद करीब पहुंच गए हैं।



























































