दिल्ली से चलता है पंजाब, सुबह 11 बजे उनके मुंह से शराब की बू आती थी, पंजाब CM पर राहुल गांधी ने लगाया गंभीर आरोप
संगरूर में आयोजित रैली में राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार को दिल्ली से चलाया जा रहा है और वह नशे की समस्या खत्म करने में विफल रही है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती भी दी।



























































