Gurugram Pollution | जहरीली हवा का कहर! गुरुग्राम में 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध, दफ्तरों में 50% 'वर्क फ्रॉम होम' का सख्त फरमान
निर्माण कार्यों पर रोक के साथ-साथ, प्रशासन ने हरियाणा सरकार के विभागों और गुरुग्राम के निजी दफ्तरों को अपने कर्मचारियों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' (घर से काम करने) की व्यवस्था अपनाने का निर्देश दिया है। इस आदेश के अनुसार, केवल 50 प्रतिशत कर्मचारियों को ही दफ्तर आने की अनुमति होगी, जबकि बाकी कर्मचारी घर से काम करेंगे।



























































