Kolkata-Sairang Express Derailment | असम में बड़ा ट्रेन हादसा! गुवाहाटी के दिगारू में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, इंजन समेत 7 डिब्बे बेपटरी
पूर्वोत्तर भारत में रेल सेवाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है। बुधवार सुबह असम में कामरूप (मेट्रो) जिले के अंतर्गत आने वाले गुवाहाटी के बाहरी इलाके दिगारू में एक दर्दनाक रेल दुर्घटना सामने आई। मिजोरम से कोलकाता की ओर जा रही कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (Kolkata-Sairang Express) दिगारू रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।



























































