Odisha की Mohan Majhi सरकार का बड़ा कदम, Naveen Patnaik के विदेशी दौरों की होगी जांच
ओडिशा की भाजपा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और उनके सहयोगी वी.के. पांडियन की विदेश यात्राओं की प्रशासनिक जांच के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई आरटीआई कार्यकर्ताओं द्वारा खर्चों में अपारदर्शिता के आरोपों पर हुई है। वहीं, पटनायक ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि ये यात्राएं केवल ओडिशा के कामकाज से संबंधित थीं।



























































