Gujarat के Safari Parks में Diwali पर पहुंचे 80000 से अधिक पर्यटक, 1.59 करोड़ की कमाई
दीवाली की छुट्टियों के दौरान गुजरात के विभिन्न सफारी पार्कों में 80 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे, जिससे वन विभाग को 1.59 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिला। गिर और देवलिया सफारी पार्क पर्यटकों की पहली पसंद रहे, जहां 60,661 पर्यटकों के आने से 1.21 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार को भी बढ़ावा मिला।



























































