IIT, क्रिकेट से लेकर कांडला पोर्ट तक: जानिए बालेन शाह की वो 5 बड़ी ख्वाहिशें जिन्हें पूरा कर रहा भारत
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की पहली द्विपक्षीय भारत यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास पैकेज की घोषणा की। यह पैकेज बाढ़ पुनर्निर्माण, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के लिए दिया जाएगा। साथ ही, दोनों देशों की साझेदारी मजबूत करने के लिए नेपाल में आईआईटी का एक ऑफशोर कैंपस भी स्थापित किया जाएगा।



























































