Bisleri का पानी असुरक्षित मिलने पर FSSAI सख्त, अन्य Water Brands की जांच शुरू
FSSAI ने बिस्लेरी इंटरनेशनल के पानी सैंपल में ब्रोमेट और पीएएच पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दी है। इसके साथ ही देशभर में अन्य पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड्स के सैंपलों की भी जांच शुरू हो गई है। वहीं बिस्लेरी ने अपने उत्पादों को पूरी तरह सुरक्षित बताते हुए रेगुलेटर के साथ सहयोग करने की बात कही है।



























































