डीआरडीओ ने लेजर आधारित ड्रोन संचार प्रणाली के लिए ओली डॉट स्पेस को ठेका दिया
कंपनी ने कहा कि इस ठेके के तहत ओली डॉट स्पेस 18 महीने के भीतर स्वदेशी रूप से जमीन और हवा में इस्तेमाल होने वाले एफएसओसी (फ्री स्पेस ऑप्टिकल कम्युनिकेशन) टर्मिनल का डिजाइन तैयार कर उनका विकास करेगी। इन टर्मिनल में लेजर किरण को सही दिशा में केंद्रित करने, संपर्क स्थापित करने और ड्रोन की गति के अनुसार किरण की दिशा बदलने की स्वचालित क्षमता होगी।



























































