आत्मनिर्भर भारत की बड़ी छलांग, पोखरण में पहले CUAS माइक्रो-मिसाइल 'ज्वाला MK-1' का सफल परीक्षण, 1.5 किमी रेंज में मार गिराया ड्रोन
स्वदेशी रक्षा निर्माता आईजी डिफेंस ने राजस्थान के पोखरण में भारत के पहले स्वायत्त काउंटर-ड्रोन माइक्रो-मिसाइल सिस्टम ज्वाला एमके-1 का सफल परीक्षण किया है। पांच किलोमीटर की मारक क्षमता वाला यह सिस्टम दुश्मन के ड्रोनों को पहचानकर उन्हें हवा में ही नष्ट कर सकता है। यह तकनीक महंगे पारंपरिक वायु-रक्षा साधनों के मुकाबले एक किफायती और प्रभावी समाधान प्रदान करती है।



























































