WhatsApp पर ऑफिस का काम न करें! गृह मंत्रालय की बड़ी चेतावनी! यूजर्स जरूर करें Logout
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सार्वजनिक या साझा कंप्यूटरों पर खुला व्हाट्सएप वेब सेशन छोड़ने को लेकर चेतावनी जारी की है। केवल ब्राउज़र बंद करने से सेशन खत्म नहीं होता, जिससे साइबर अपराधी धोखाधड़ी कर सकते हैं। आई4सी ने उपयोगकर्ताओं को हर उपयोग के बाद मैन्युअल लॉग आउट करने और संवेदनशील जानकारी साझा न करने की सलाह दी है।



























































