Delhi आने वाले असम के नागरिकों को मिलेगी सुविधा, Dwarka में खुला नया Assam House
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर 13 में नए असम हाउस का उद्घाटन किया। यह दिल्ली में राज्य का तीसरा आधिकारिक गेस्ट हाउस है, जिससे असम से आने वाले लोगों को ठहरने में सहूलियत होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी कार्यक्रम का न्योता दिया।



























































