US Fact Sheet on India: हथियारों की डील से लेकर संयुक्त युद्धाभ्यास तक, 2026 में भारत और अमेरिका ने इस तरह गहरे किए अपने रक्षा संबंध
भारत और अमेरिका के रक्षा संबंधों में संयुक्त अभ्यासों, समझौतों और विनिर्माण से नया विस्तार देखा गया है। पहली बार अमेरिकी एफ-35 लड़ाकू विमानों ने भारतीय अभ्यास में भाग लिया और जैवलिन मिसाइल के सह-उत्पादन पर समझौता हुआ। चेन्नई में अमेरिकी नौसैनिक जहाज की मरम्मत के साथ दोनों देशों का सहयोग परिचालन स्तर पर भी मजबूत हुआ है।



























































