ASEAN India Maritime Conclave | समुद्री और औद्योगिक हब बनेगा आंध्र प्रदेश! मंत्री नारा लोकेश ने 4 नए बंदरगाहों और 30,000 करोड़ के जहाज निर्माण केंद्र का बताया रोडमैप
आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने सोमवार को कहा कि राज्य बंदरगाहों के बीच संपर्क, डिजिटल प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ दीर्घकालिक समुद्री साझेदारी करना चाहता है।



























































