Punjab में Mission 2027 की तैयारी: सुनील जाखड़-रवनीत बिट्टू को अहम जिम्मेदारी, कैप्टन अमरिंदर सिंह 19 सदस्यीय समिति से बाहर
रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा ने पंजाब के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 19 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया है। इस समिति में कांग्रेस और अकाली दल छोड़कर आए सात वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को इसमें स्थान नहीं मिला है, जबकि उनकी पत्नी परनीत कौर को जगह दी गई है।



























































