Tripura Civic Body Elections 2026: मतदान से पहले BJP का दबदबा, 77 सीटों पर निर्विरोध जीत; विपक्ष ने लगाए डराने-धमकाने के गंभीर आरोप
SEC के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पांच नगर निकायों की 65 सीटों पर विपक्ष या किसी अन्य राजनीतिक दल ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे। इनमें धलाई जिले का कमलपुर, दक्षिण त्रिपुरा का शांतिर बाजार, और पश्चिम त्रिपुरा के रानीर बाजार, जिरानिया और मोहनपुर शामिल हैं। नतीजतन, इन सीटों पर चुनाव लड़ रहे BJP के सभी 65 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।



























































