Muzaffarnagar दंगों का जिक्र कर Sangeet Som बोले, आजम खान को एनकाउंटर का डर होना चाहिए
भाजपा नेता संगीत सोम ने सपा नेता आजम खान के जेल प्रताड़ना के दावों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों में भूमिका के कारण आजम खान को एनकाउंटर का डर होना चाहिए। इसके साथ ही सोम ने आजम खान को 12 दिसंबर को अयोध्या जा रहे अखिलेश यादव के साथ राम मंदिर जाकर माफी मांगने की सलाह दी।



























































