SEBI FPI Disclosure Rules: विदेशी निवेश बढ़ाने की तैयारी में सेबी, लेकिन शेयर बाजार की पारदर्शिता पर उठे सवाल
भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए सेबी ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के अतिरिक्त जानकारी देने संबंधी नियमों को समाप्त करने का प्रस्ताव रखा है। सेबी के अनुसार मौजूदा नियम अत्यधिक जटिल हैं और अनुपालन का बोझ बढ़ाते हैं। इस कदम से निवेश को गति मिलेगी, हालांकि पारदर्शिता को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।



























































