पेश न होने पर Dhruv Rathee की मुश्किलें बढ़ीं, Saket Court ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
दिल्ली की साकेत अदालत ने आपराधिक मानहानि मामले में पेश न होने पर यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला 2018 में विकास सांकृत्यायन द्वारा दायर किया गया था, जिसमें राठी पर कथित झूठे आरोप लगाने की बात कही गई थी। जमानती वारंट तामील न होने के बाद कोर्ट ने अब अगली सुनवाई 3 दिसंबर तय की है।



























































