UP Election की तैयारी में जुटी BJP, विधायकों और MPs को 5 दिसंबर तक दी चौपाल की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत भाजपा ने 5 दिसंबर तक सांसदों और विधायकों को चौपाल आयोजित करने का लक्ष्य दिया है। पार्टी प्रभारी विनोद तावड़े ने विधायकों को 50 और सांसदों को 10 चौपालें करने का निर्देश दिया। कमजोर सीटों पर एमएलसी और राज्यसभा सांसदों को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि चुनाव में विकास और सांस्कृतिक पहचान मुख्य मुद्दे होंगे।



























































