Lucknow में High Court के आदेश पर बुलडोजर एक्शन, वकीलों के 200 अवैध चैंबर ध्वस्त
लखनऊ में हाईकोर्ट के सख्त आदेश पर वकीलों के 200 अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चला। यह फैसला अवैध कब्जों से फैल रही अराजकता की याचिका पर दिया गया था। प्रशासन द्वारा पुलिस बल की कमी बताए जाने पर कोर्ट ने खुद बल मुहैया कराने का निर्देश दिया, जिसके बाद भारी सुरक्षा के बीच यह बड़ी कार्रवाई अंजाम दी गई।



























































