Tech Tips: गर्मियों में फ्रिज की कूलिंग हो गई कम? मिनटों में करें ये आसान टेस्ट
फ्रिज के दरवाजे के चारों तरफ लगी रबर को गैस्केट कहा जाता है। इसका काम फ्रिज के अंदर की ठंडी हवा को बाहर निकलने से रोकना होता है। जब यह रबर ढीली, फटी या गंदी हो जाती है तो दरवाजा पूरी तरह सील नहीं हो पाता। इससे बाहर की गर्म हवा अंदर आने लगती है और फ्रिज को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।



























































