CNG Price Hike: 48 घंटे में दूसरी बार महंगी हुई सीएनजी, पहली बार 80 रुपये के पार पहुंची
दिल्ली-एनसीआर में 48 घंटे के भीतर दूसरी बार सीएनजी की कीमतें बढ़ाई गई हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी पहली बार 80 रुपये के पार पहुंच गई है। पेट्रोल-डीजल की हालिया महंगाई के बाद इस वृद्धि से कैब चालकों और आम यात्रियों पर वित्तीय बोझ और बढ़ गया है, जिससे सफर महंगा होने की आशंका है।



























































