रेस्टोरेंट में QR Code स्कैन करना पड़ा महंगा, Pune की महिला से जुड़ा ये Cyber Scam आपको चौंका देगा
रेस्टोरेंट में डिजिटल मेन्यू के लिए QR कोड स्कैन करना आपकी निजी जानकारी को खतरे में डाल सकता है। पुणे की एक घटना ने खुलासा किया कि कैसे आपका फोन नंबर लीक हो सकता है। साइबर अपराधी असली कोड पर नकली QR कोड चिपकाकर बैंकिंग डिटेल्स भी चुरा सकते हैं। जानिए यह घोटाला कैसे काम करता है और सुरक्षित रहने के लिए क्या सावधानियां बरतें।



























































