Congo और Uganda में Ebola का कहर, 88 मौतों के बाद WHO ने घोषित की Public Health Emergency
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कांगो और युगांडा में फैले इबोला को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। यह प्रकोप 'बुंडीबुग्यो' नामक दुर्लभ वायरस के कारण है, जिसके लिए कोई विशेष दवा या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। 300 से अधिक संदिग्ध मामलों और 88 मौतों के साथ, संक्रमण के फैलाव और इसके ट्रांसमिशन को लेकर बनी अनिश्चितता एक गंभीर चुनौती है।



























































