Dehradun DM को 1 हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट, Uttarakhand के मेडिकल कॉलेजों में फर्जीवाड़े पर एक्शन
उत्तराखंड के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए फर्जी स्थायी निवास और स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्रों के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। देहरादून के जिलाधिकारी को एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। यह कदम प्रदीप बहुगुणा द्वारा करीब 350 संदिग्ध उम्मीदवारों की सूची सौंपने के बाद उठाया गया है।



























































