DUSU VP Race में निर्दलीय का दबदबा: जानें ABVP और NSUI को भारी अंतर से हराने वाले Deepanshu Shokeen की कहानी
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने उपाध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने 19,973 वोट हासिल कर ABVP के इशू मौर्य और NSUI के वीर छत्रथ को बड़े अंतर से हराया। बस कंडक्टर के बेटे और बौद्ध अध्ययन विभाग के छात्र दीपांशु ने छात्र हितों के लिए काम करने का वादा किया।



























































