विशाखापत्तनम में चंद्रबाबू नायडू का ऐतिहासिक कदम, 28,000 से अधिक परिवारों को सौंपा ₹9,000 करोड़ की जमीन का मालिकाना हक
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को यहां 28,000 से अधिक परिवारों को आवासीय भूखंड का मालिकाना हक सौंपा। इस योजना के तहत लाभार्थियों को करीब 9,000 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन का पूर्ण स्वामित्व दिया गया।



























































