27 भारतीय थे सवार, तभी हुआ धमाका, फिर एक्शन में आया भारत
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 27 भारतीय नाविकों वाले एक तेल टैंकर पर लिंपेट माइंस से हमला हुआ, जिससे उसके इंजन रूम में आग लग गई। हालांकि, चालक दल ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि इस हमले में सभी भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं।



























































