Delhi-NCR Pollution: 50% स्टाफ के साथ चलेंगे दफ्तर, 20 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण रोकने के लिए सीएक्यूएम ने कार्यालयों में 50 प्रतिशत स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम देने का निर्देश दिया है। साथ ही 5 से 20 नवंबर तक तोड़फोड़ और निर्माण कार्यों पर रोक लगाई गई है। बारिश से हालिया एक्यूआई सुधरा है, परंतु आगे इसके पुनः खराब होने की संभावना है।



























































