एकता दिवस परेड का हुआ आगाज, पीएम मोदी दिलाएंगे राष्ट्रीय एकता की शपथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वह एकता नगर में 400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं और बनास डेयरी की प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बलों की भव्य राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में भी शामिल होंगे।



























































