CEC ज्ञानेश कुमार ने आपराधिक कृत्य किया, मॉक संसद में बोले मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सीधे निर्देशों पर काम करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में इंडिया गठबंधन ने एक प्रतीकात्मक सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम आयोजित किया। गठबंधन नेताओं ने संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की।



























































