'दिल्ली ना ढाका': बांग्लादेश में फिर गूंजे भारत विरोधी नारे, तारिक रहमान सरकार के खिलाफ सड़कों पर फूटा गुस्सा
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में महंगाई और ऊर्जा संकट के विरोध में नेशनल सिटिजन पार्टी ने विशाल रैली निकाली, जिसमें भारत विरोधी नारे लगाए गए। पार्टी संयोजक नाहिद इस्लाम ने भारत पर निराधार आरोप लगाते हुए गंगा जल बंटवारा संधि पर निष्पक्ष समझौते की मांग उठाई। इस दौरान नेताओं ने घरेलू समस्याओं के साथ भारत विरोधी भावनाएं भी भड़काईं।



























































