Google Gemini में आया नया फीचर, चैट में सीधे एडिट और क्रिएट होंगे PDF और Docs
गूगल ने जेमिनी ऐप में नए टूल्स जोड़े हैं, जिससे यूजर्स चैट के भीतर ही डॉक्यूमेंट्स और पीडीएफ फाइल्स क्रिएट, प्रिव्यू और एडिट कर सकेंगे। बातचीत के दौरान ही टेक्स्ट को हाइलाइट कर सवाल पूछना और सुधार करना भी आसान होगा। पीडीएफ की यह सुविधा वेब और मोबाइल दोनों पर, जबकि अन्य फॉर्मेट्स केवल वेब वर्जन पर उपलब्ध होंगे।



























































