Taliban की महिला शिक्षा पाबंदी पर Zakir Naik ने किया बचाव, शुरू हुआ चौतरफा विरोध
फरार इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक ने अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा पर तालिबान की पाबंदियों का बचाव करते हुए इसे अस्थायी देरी बताया है। उनके इस बयान पर भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कार्यकर्ताओं व शिक्षाविदों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। आलोचकों ने तालिबान का पक्ष लेने के लिए नाइक के तर्कों को बेहद चिंताजनक और निराशाजनक बताया।



























































