Strait of Hormuz में अमेरिकी हमले से 2 मछुआरे घायल, Mujtaba Khamenei ने दिए जवाबी कार्रवाई के आदेश
होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी हमले में दो ईरानी मछुआरे घायल हो गए, जबकि इससे पहले ईरान ने दुश्मन की एक पनडुब्बी नष्ट करने का दावा किया। वहीं, अमेरिकी सेना ने इस रणनीतिक मार्ग से बारूदी सुरंगें हटाने की बात कही है। बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अपनी सेना को किसी भी खतरे का तत्काल और कड़ा जवाब देने का निर्देश दिया है।



























































