Air Chief Marshal Ashutosh Dixit का VAYU विजन, ड्रोन और एआई से बदलेगी भारतीय वायु सेना की ताकत
एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायु सेना के 29वें प्रमुख के रूप में पदभार संभाल लिया है। कमान संभालने के बाद उन्होंने भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए वायु विजन पेश किया। इसके तहत सेना की सतर्कता, आत्मनिर्भरता, आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल और तीनों सेनाओं के बीच आपसी तालमेल को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।



























































