Jan Mahabhiyog on CEC Ganesh Kumar: मॉक संसद में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पेश, खरगे बोले-खतरे में वोट का अधिकार
इंडिया गठबंधन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम आयोजित किया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम पर शशि थरूर ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में नोटिस स्वीकार न होने के कारण यह कदम उठाना पड़ा।



























































