खाैफनाक: आठ साल के बच्चे ने छह साल की बच्ची का सिर बेंच पर पटका, ईंटें मारी
हरियाणा के पंचकूला स्थित एक स्कूल में आठ साल के छात्र ने छह साल की बच्ची पर ईंट और गमले से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता का इलाज चंडीगढ़ के पीजीआई में चल रहा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद परिवार ने स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।



























































