PM Modi ने Ekta Nagar में देखी भव्य Unity Parade, कहा- सरदार पटेल के बिना आज के भारत की कल्पना भी मुश्किल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हिस्सा लिया, जो सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है। भव्य यूनिटी परेड में विभिन्न सुरक्षा बलों के 20 दस्तों और नक्सल-विरोधी इकाइयों ने मार्च किया। इस दौरान अदम्य साहस दिखाने वाले शौर्य चक्र से सम्मानित सात जांबाज वीरों को भी विशेष सम्मान दिया गया।



























































