देश में पहली वोट चोरी नेहरू के समय हुई थी, मॉक पार्लियामेंट के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में पहली वोट चोरी पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सरदार पटेल के खिलाफ की थी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष के सांकेतिक महाभियोग को संस्थाओं का अपमान बताया। साथ ही, उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण को पारदर्शी बताते हुए धांधली के आरोप खारिज किए।



























































