INDIA Bloc Jan Mahabhiyog: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, राहुल गांधी और खरगे रहे मौजूद
इंडिया गठबंधन शनिवार को नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक प्रतीकात्मक महाभियोग आयोजित करेगा। मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर होने वाले इस कार्यक्रम में लगभग 21 विपक्षी दल शामिल होंगे। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार इसकी अध्यक्षता करेंगी, जिसमें खड़गे प्रस्ताव पेश करेंगे और राहुल गांधी समापन भाषण देंगे।



























































