केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी खत्म, लेकिन डीजल और ATF पर बढ़ी लेवी, जानें नया टैक्स ढांचा
वित्त मंत्रालय द्वारा जारी नई आधिकारिक अधिसूचनाओं के अनुसार, केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी (निर्यात शुल्क) को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। हालाँकि, सरकार ने देश से बाहर भेजे जाने वाले डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर 'स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी' (SAED) में बढ़ोतरी कर दी है।



























































