Ramlila Maidan में INDIA Bloc की रैली आज, वोट चोरी और चुनाव आयोग के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरेगा विपक्ष
दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की बड़ी रैली आयोजित हो रही है। इसके जरिए विपक्ष कथित वोट चोरी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहा है। रैली की सुरक्षा के लिए चार हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं और ढाई सौ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।



























































