Conrad Bengaluru हादसे में Lufthansa क्रू मेंबर और IBM मैनेजर की मौत, 2 लोग घायल
बेंगलुरु के पांच सितारा कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में कथित तौर पर करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई। उन्हें बचाने के प्रयास में एक अमेरिकी नागरिक और होटल का एक कर्मचारी भी घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।



























































