कनॉट प्लेस की दुकानें जबरन बंद कराईं, Rahul Gandhi ने वीडियो जारी कर BJP पर लगाए आरोप
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की महारैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट प्लेस की दुकानें जबरन बंद कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने समर्थकों से स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी की अपील की थी, लेकिन वहां दुकानें बंद मिलीं। राहुल ने वीडियो जारी कर व्यापारियों के नुकसान के लिए सीधे बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया।



























































