Yes Milord: अस्पतालों में महंगी दवाओं के जरिए डकैती सरकार कैसे होने दे रही है? SC की फटकार के बाद क्या इलाज सस्ता हो जाएगा?
सुप्रीम कोर्ट ने निजी अस्पतालों में दवाओं और उपकरणों पर अत्यधिक मुनाफाखोरी को सफेद कोट की आड़ में डकैती करार दिया है। अदालत ने कैंसर की दवाओं की मनमानी कीमतों और मूल्य नियंत्रण से बाहर होने पर सवाल उठाते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया। महंगे इलाज और बढ़ते कॉर्पोरेट मुनाफे के कारण आम लोगों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है।



























































