रेल यात्रियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन,दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलने वाली देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल होकर जाने वाली यह ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा प्रणालियों से लैस है। इस नई रेल सेवा से श्रद्धालुओं, पर्यटकों और व्यापारियों के लिए यात्रा अधिक तेज, सुगम और आरामदायक बनेगी।



























































